Saturday, November 30, 2024

UP invites the world to Maha Kumbh 2025

Uttar Pradesh invites the world to Maha Kumbh 2025, blending spirituality with global unity. Enhanced infrastructure promises an unparalleled experience.

Uttar Pradesh takes Maha Kumbh 2025 global! Ministers to lead roadshows.

Uttar Pradesh takes Maha Kumbh 2025 global! Ministers to lead roadshows, inviting nations to experience India’s spiritual grandeur. 

Digital MahaKumbh 2025

#Mahakumbh2025 is set to embrace a groundbreaking digital transformation!

Maha Kumbh 2025 is about to become the world’s first digital pilgrimage! With 40 crore people expected, the @UPGovt is rolling out cutting-edge tech to tackle the age-old concern of getting lost in the massive crowd.

महाकुम्भ 2025 न केवल भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का उत्सव है, बल्कि यह मानवता के लिए एकता और सामूहिक चेतना का प्रतीक भी है।

महाकुम्भ 2025 न केवल भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का उत्सव है, बल्कि यह मानवता के लिए एकता और सामूहिक चेतना का प्रतीक भी है। आइए, इस ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बनाएं।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को देखेंगे ऐम्स के डॉक्टर

प्रयागराज महाकुम्भ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल इस बार विशेष चिकित्सक करेंगे।

इसके लिए बड़े पैमाने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है।

MahaKumbh setup with 24/7 healthcare

MahaKumbh 2025 steps up with 24/7 healthcare—hospitals, ICU facilities and specialist doctors for millions at Prayagraj.

Thursday, November 28, 2024

महाकुम्भ का शुभारंभ पौष पूर्णिमा तदनुसार 13 जनवरी 2025 से आरंभ होगा

महाकुम्भ का शुभारंभ पौष पूर्णिमा तदनुसार 13 जनवरी 2025 से आरंभ होगा। इस दिन से ही श्रद्धालुओं का कल्पवास भी प्रारंभ हो जाएगा। अपनी सुविधानुसार आप भी प्रयागराज में आयोजित हो रहे इस दिव्य महाकुम्भ के भागीदार बनें और भारतीय संस्कृति के इस भव्य उत्सव में भाग लें।


Wednesday, November 27, 2024

₹238 CR to boost the Mahakumbh Preparation

₹238 crore allocated for Maha Kumbh 2025 preps:

Cleanliness and safety take centre stage as UP sets a new benchmark.

डिजिटल तकनीकी से प्रदर्शित किया जाएगा महाकुंभ

प्रयागराज में ‘डिजिटल महाकुम्भ एक्सपीरियंस सेंटर’ वर्चुअल रियलिटी, होलोग्राम और डिजिटल प्रोजेक्शन की तकनीक से महाकुम्भ, त्रिवेणी संगम और प्रयागराज से जुड़ी पौराणिक कथाओं को दर्शाएगा।

Monday, November 25, 2024

एयरपोर्ट दे रहा महाकुंभ का आमंत्रण

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के सभी महत्वपूर्ण एयरपोर्ट, देश-विदेश से आने वालों को ‘प्रयागराज महाकुम्भ-2025’ में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं।

Sunday, November 24, 2024

महाकुंभ में तीन अखाड़ों ने की धर्मध्वजा की स्थापना

महाकुम्भ-2025' का आयोजन विराट, भव्य और दिव्य होगा।

प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 

वहीं, सनातन धर्म के शिखर संन्यासियों के तीन अखाड़ों ने एक ही दिन में महाकुम्भ क्षेत्र में अपने-अपने अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित की है।

प्रयागराज के प्रधान देवता श्री वेणी माधव जी

मान्यता के अनुसार प्रयागराज के प्रधान देवता श्री वेणी माधव जी हैं। इस बार आप प्रयागराज आयें तो इस मंदिर में अवश्य पधारें। मंदिर के गर्भगृह में शालिग्राम की शिला से निर्मित प्रतिमा है। इसी मंदिर में चैतन्य महाप्रभु भजन कीर्तन करते थे। 

Saturday, November 23, 2024

प्रयागराज महाकुम्भ में जब आप आयें तो इस प्राचीन नगर के प्रमुख स्थानों के दर्शन भी करें

प्रयागराज महाकुम्भ में जब आप आयें तो इस प्राचीन नगर के प्रमुख स्थानों के दर्शन भी करें। यह आपको भारत की पौराणिक कथाओं और इतिहास से परिचित करायेंगे।

प्रयागराज में आपको मिलेंगे लेटे हुए हनुमान जी। माना जाता है कि समर्थ गुरु रामदास जी ने इस स्थान पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की थी। यहां समीप ही राम जानकी मंदिर एवं हरि माधव मंदिर भी हैं जहां आपको आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा।

अक्षय वट का उल्लेख अनेक पौराणिक कथाओं और धर्म ग्रंथों में आता है। विदेशी तीर्थयात्री ह्वेनसांग ने भी इस वृक्ष के बारे में अपने वृत्तांत में उल्लेख किया है। यह वही स्थान है जहाँ प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण ने वनवास के दौरान विश्राम किया था।

सरस्वती कूप प्रयागराज का एक प्रसिद्ध स्थल है। यहां आपको काले पत्थर का शिवलिंग मिलेगा जिसकी श्रद्धालु मनोयोग से पूजा अर्चना करते हैं। निकट ही एक प्राचीन पीपल का पेड़ भी है

जूना अखाड़े की धर्म ध्वजा

महाकुम्भ 2025 के लिए मेला क्षेत्र में जूना अखाड़े की धर्म ध्वजा हर हर महादेव और शंख के उद्घोष के बीच स्थापित की गई। इससे पहले संतों द्वारा धर्म ध्वजा का गंगाजल, दूध आदि पवित्र चीजों से विधिवत अभिषेक किया गया। अखाड़े के सभी धार्मिक कार्यक्रम इसी धर्मध्वजा के तहत सम्पन्न होंगे।

Friday, November 22, 2024

Decorative Lights- Attraction Point

महाकुम्भ-2025' के लिए मेला क्षेत्र को डेकोरेटिव लाइट्स से सजाया जा रहा है। 485 डिजाइनर स्ट्रीट लाइट पोल का जाल बिछाया जा रहा है। संगम जाने वाली हर प्रमुख सड़क पर ये लाइटें श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी। 

AI Camera

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में अपनों से बिछड़ने वालों की मदद के लिए इस बार तकनीकी की मदद ली जाएगी। मेला क्षेत्र में AI तकनीकी से लैस 328 ऐसे कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 24 घंटे काम करेंगे।

प्रयागराज के शंकर विमान मंडपम् के भी दर्शन करें।

इस महाकुम्भ में आयें तो संगम तट पर पवित्र स्नान के साथ ही प्रयागराज के शंकर विमान मंडपम् के भी दर्शन करें। यह मंदिर द्रविड़ शैली का अनुपम उदाहरण है जो आपको एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

Establishing a Guinness world records at Maha Kumbh

Uttar Pradesh aspires to achieve 4 Guinness World Records at #MahaKumbh2025, including the largest synchronised cleaning drive, the largest ...