Wednesday, November 6, 2024

महाकुम्भ 2025 को और दिव्य और भव्य बनाने के लिए इस बार संगम की रेती पर बसाए जाने वाले नए नगर का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

संगम की रेती पर प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के लिए चार हजार हेक्टेयर में नया नगर बसाया जाएगा। पार्किंग के लिए अलग से 1,900 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है।

बढ़े दायरे के साथ आस्था की इस नगरी का क्षेत्रफल दुनिया के कई देशों से अधिक होगा। कई ऐसे देश हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल चार हजार हेक्टेयर से कम है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने आस्था की नगरी की बसावट का खाका तैयार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Establishing a Guinness world records at Maha Kumbh

Uttar Pradesh aspires to achieve 4 Guinness World Records at #MahaKumbh2025, including the largest synchronised cleaning drive, the largest ...